उत्तराखंडराज्य

हरेला पर्व पर कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ पौधरोपण, डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर ऊधम सिंह नगर जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के संकल्प को मजबूत करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्किंग क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

हरेला प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक लोकपर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और जीवन के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को जनआंदोलन का रूप देना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सके।

पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सभी अधिकारियों ने लोगों से हरेला पर्व के अवसर पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करते हुए उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का आह्वान किया।

कई अधिकारी रहे मौजूद

पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, पंकज उपाध्याय, मुख्य कोषाधिकारी पंकज कुमार शुक्ल, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ऋचा सिंह, गौरव पांडे, कमल कफल्टिया, तहसीलदार दिनेश कुटोला, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button