उत्तराखंडराज्य

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड 12 घंटे में हुई दुरुस्त, यातायात बहाल

देहरादून। भारी बारिश के चलते मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं और युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया।

12 घंटे में पूरा हुआ मरम्मत कार्य, मार्ग फिर से खुला

प्रशासन के अनुसार लगातार किए गए प्रयासों के बाद करीब 12 घंटे के भीतर क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत पूरी कर ली गई। इसके बाद मार्ग को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया गया। मार्ग बहाल होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली और आवश्यक सेवाएं भी सामान्य रूप से संचालित होने लगीं।

मरम्मत कार्य के दौरान एक एंबुलेंस भी बिना किसी बाधा के मरीज को अस्पताल पहुंचाने में सफल रही।

आपदा कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपदा की स्थिति में राहत एवं पुनर्स्थापन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक तकनीकी और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार से मांगा गया स्पष्टीकरण

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुल, एप्रोच रोड और संबंधित निर्माण कार्यों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रशासन ने कहा है कि जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की लापरवाही या निर्माण मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button