उत्तराखंडराज्य

रिवर्स पलायन में हुई 44 फीसदी की बढ़ोतरी, सीएम धामी ने गिनाये आंकड़े, जानिये क्या कहा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने भीमताल क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद सीएम धामी ने क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

भीमताल के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं

सीएम धामी ने बताया कि भीमताल के समग्र विकास के लिए कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। भीमताल से देवीधुरा तक सड़क निर्माण के लिए 9.5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त 112 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ। इन परियोजनाओं में सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, खेल और गौशाला सहित विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्य शामिल हैं। ये योजनाएं क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

राज्य में विकास और समृद्धि की दिशा

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। राज्य के सुदूर गांवों तक बुनियादी ढांचे और सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। चारधाम की तर्ज पर मानसखंड के पौराणिक मंदिरों का पुनरुत्थान किया जा रहा है।

भीमताल में नई परियोजनाएं

सीएम धामी ने बताया कि भीमताल में मिनी स्टेडियमों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही लंबित पार्किंग परियोजना को पूरा किया जाएगा। नया रोडवेज बस स्टेशन और अग्निशमन केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।

पहाड़ी क्षेत्रों में पलायन रोकने और स्थानीय अर्थव्यवस्था सशक्त बनाने के प्रयास

सीएम ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों से पलायन को रोकने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मातृशक्ति द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद अब विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, यानी लोग अब अपने घरों की ओर लौट रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button