
रुद्रपुर में उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह 7 अप्रैल को एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत जनपद पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पंतनगर एयरपोर्ट पर सुबह 10:40 बजे आगमन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल देहरादून से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10:40 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
पंतनगर विश्वविद्यालय में करेंगे कार्यक्रम में शिरकत
राज्यपाल गुरमीत सिंह पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे, जहां वे विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे और संबोधन भी दे सकते हैं।
दोपहर 3:30 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद महामहिम राज्यपाल दोपहर 3:30 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से वायुयान के माध्यम से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।



