उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष: 25 वर्षों की विकास यात्रा जन-जन तक पहुँचाएगी प्रेस वार्ता श्रृंखला

देहरादून। उत्तराखंड के स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य सरकार और भाजपा संगठन संयुक्त रूप से प्रदेश की 25 वर्षों की विकास यात्रा, वर्तमान सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की रूपरेखा को जनता के बीच पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में 2 नवंबर से 11 नवंबर तक प्रदेशभर में पत्रकार वार्ताओं की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि इस श्रृंखला की शुरुआत 2 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से करेंगे। इन प्रेस वार्ताओं के माध्यम से राज्य की अब तक की विकास यात्रा, वर्तमान सरकार के कार्यों और अगले 25 वर्षों में ‘विकसित भारत’ के निर्माण में उत्तराखंड की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन की कोशिश है कि इस गौरवशाली अवसर को पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्वक मनाया जाए और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बने, ताकि रजत वर्षों की उपलब्धि और अनुभव से हम स्वर्णिम उत्तराखंड की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ सकें।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद 3 और 4 नवंबर के विशेष सत्रों को छोड़कर अन्य जिलों में प्रेस वार्ताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय और राज्य मंत्री मुख्य वक्ता रहेंगे।

प्रेस वार्ता श्रृंखला का कार्यक्रम उत्तरकाशी: राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी

चमोली व बागेश्वर: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा

टिहरी: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून ग्रामीण व ऋषिकेश: दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला

हरिद्वार: लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत

रुड़की व कोटद्वार: राज्यसभा सांसद नरेश बंसल

हल्द्वानी: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं दायित्वधारी बलराज पासी

पिथौरागढ़ व चंपावत: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य

अल्मोड़ा: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

काशीपुर व रुद्रपुर: दायित्वधारी अनिल डब्बू
प्रेस वार्ता करेंगे

मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह पत्रकार वार्ता श्रृंखला प्रदेश की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी और उत्तराखंड को अगले 25 वर्षों में एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रेरणा देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button