उत्तराखंडराज्य

देवभूमि की संस्कृति और एकता का संगम बनी उत्तराखंड की झांकी

देहरादून। केवडिया (गुजरात)। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के केवडिया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के सम्मुख आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड में उत्तराखंड की झांकी ने सबका दिल जीत लिया। देवभूमि की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था, समृद्ध संस्कृति और विकास की झलक पेश करती झांकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झांकी का अवलोकन किया और उत्तराखंड के प्रदर्शन की ताली बजाकर सराहना की।

‘अष्ट तत्त्व और एकत्व’ थीम पर आधारित झांकी में राज्य के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों, नैसर्गिक संपदा, लोकजीवन और आधुनिक विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। झांकी के साथ उत्तराखंड के लोक कलाकारों के दल ने पारंपरिक परिधान में लोकगीतों की धुनों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

राष्ट्रीय स्तर के इस मुख्य समारोह में देश के आठ चुनिंदा राज्यों को झांकी प्रदर्शन का अवसर मिला, जिनमें उत्तराखंड भी शामिल रहा। इस अवसर पर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने बताया कि उत्तराखंड की झांकी को दर्शकों से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की संस्कृति और एकता का संदेश देने वाली इस प्रस्तुति ने राज्य की गौरवशाली पहचान को और प्रखर किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तराखंड की झांकी के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह राज्य की संस्कृति, परंपरा और विकास यात्रा का जीवंत प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button