उत्तराखंडराज्य

जसपुर: राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने ग्रामीण जन समस्याओं का किया त्वरित समाधान

जसपुर। उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री विनय रुहेला द्वारा जसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया।

जन संवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत पतरामपुर, बढ़िया वाला एवं मनोरथपुर में ग्रामीणों से सीधे संवाद किया गया। इस दौरान आमजन द्वारा रखी गई समस्याओं को श्री रुहेला जी के द्वारा गंभीरता से सुना गया तथा कई प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र सिंह द्वारा पेयजल से संबंधित समस्या उठाई गई, जिस पर श्री रुहेला ने संबंधित विभाग को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जसवंत सिंह द्वारा खेतों में झूल रही विद्युत तारों से उत्पन्न सुरक्षा जोखिम की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया, जिस पर श्री रुहेला ने विद्युत विभाग को तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

गुरुदेव सिंह द्वारा साइबर अपराध से संबंधित विषय रखा गया,जिस पर आम नागरिकों को जागरूक करने तथा आवश्यक कदम उठाने पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त जगदीश वाला ग्राम पंचायत में नाले से जुड़ी समस्या तथा बढ़िया वाला ग्राम पंचायत में उठाई गई एवं अन्य जन समस्याओं का भी मौके पर ही समाधान श्री रुहेला जी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार जसपुर, खंड विकास अधिकारी जसपुर, अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button