‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस डे 1 प्रेडिक्शन: धमाकेदार होगा मोहनलाल का बर्थडे, मलयालम सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग के लिए तैयार जीतू की फिल्म

साउथ सिनेमा के टॉप एक्टर्स में से एक मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म ‘दृश्यम 3’ लंबी चर्चा के बाद आज यानी 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। दर्शकों को अंदर ‘दृश्यम 3’ को देखने की अलग ही हाइप देखी गई है। ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पांस के बाद मेकर्स को यह यकीन हो गया था कि ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) जबरदस्त ओपनिंग ले सकती है। जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं उसके देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह इतिहास रचने की तैयार है। ट्रेड रिपोर्ट्स की माने तो यह मूवी मलयालम सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है।
इतने करोड़ रुफ्ये की ओपनिंग लेगी ‘दृश्यम 3’
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो ‘दृश्यम 3’ ने दुनिया भर में एडवांस बुकिंग से 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन पहले ही कर लिया है। खास बात यह है कि 10.5 करोड़ रुपये की कमाई डोमेस्टिक मार्किट से हुआ है। ‘दृश्यम 3’ के गल्फ, नॉर्थ अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया के ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है। Sacnilk द्वारा लगाए गए अनुमान के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ की ओपनिंग डे की एडवांस सेल्स बढ़कर 27-30 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। ‘दृश्यम 3’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने में कामयाब हो सकती है।
मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ को पहले मेकर्स अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज करने वाले थे लेकिन मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध की वजह से इसे टाल दिया गया। खाड़ी देश फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के लिए बहुत अहम हैं। इस युद्ध से फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता था। आज मोहनलाल का जन्मदिन भी है और मेकर्स ने 21 मई को ‘दृश्यम 3’को रिलीज किया है। इसकी शूटिंग थोडुपुझा, वागामोन, एर्नाकुलम और तिरुवल्ला में की गई थी।
मोहनलाल के करियर की दूसरी बड़ी ओपनर साबित होगी ‘दृश्यम 3’
बताया जा रहा है कि मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ अगर दुनिया भर में 40 करोड़ रुपये के पार की ओपनिंग लेती है तो यह उनके करियर की दूसरी सबसे ओपनर साबित होगी। दिलचस्प बात यह है कि सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी मोहनलाल के ही नाम है। उनकी फिल्म ‘L2: Empuraan’ ने दुनिया भर में 70 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इस मूवी को पृथ्वीराज सुकुमारन ने डायरेक्ट किया था।


