व्यापार

करोड़ों EPFO सदस्यों को मिलेगी Whatsapp सेवा, मिनटों में मिलेगी सभी जानकारी, जानें कैसे

अगर आप नौकरी करते हैं तो PF बैलेंस, क्लेम स्टेटस या फिर ट्रांजैक्शन देखने के लिए बार-बार वेबसाइट खोलना या फिर लॉगिन करना थोड़ा झंझट भरा लगता है, लेकिन अब जल्द ही ऐसा नहीं करना पडे़गा, क्योंकि EPFO एक ऐसी नई सुविधा लाने जा रहा है जिससे आपकी PF से जुड़ी सारी जानकारी सीधे व्हाट्सऐप पर मिल जाएगी.

इससे नौकरीपेशा लोगों को काफी रहत मिलने वाली है और PF बैलेंस चेक करने या क्लेम स्टेटस जानने के लिए बार-बार वेबसाइट या ऐप लॉगिन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कुछ ही सेकंड में आपको सारी जानकारी मोबाइल पर मिल जाएगी.

व्हाट्सऐप पर क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

EPFO की इस सुविधा के जरिए अब कर्मचारी को कई जरूरी जानकारी व्हाट्सऐप पर ही मिल जाएगी जैसे…

  • PF बैलेंस की जानकारी
  • पिछले 5 ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड
  • क्लेम स्टेटस
  • एडवांस क्लेम की स्थिति
  • अकाउंट से जुड़ी अन्य जरूरी डिटेल्स

इसी के साथ ही अगर किसी कर्मचारी का PF क्लेम रुका हुआ है या फिर प्रोसेस में है तो उसकी अपडेट भी  व्हाट्सऐप पर ही मिल जाएगी.

कैसे काम करेगी यह सुविधा?

बता दें कि EPFO जल्द ही अपना एक आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर जारी करेगा, जो ग्रीन टिक के साथ वेरिफाइड होगा ताकि लोग सही नंबर की पहचान कर सकें. अगर बात करें कि ये सुविधा काम कैसे करेगी तो…

सबसे पहले यूजर अपने UAN से जुड़े मोबाइल नंबर से EPFO के व्हाट्सऐप नंबर पर Hello मैसेज भेजेगा.

  • उसके बाद सिस्टम नंबर वेरिफाई करेगा.
  • फिर यूजर को अलग-अलग सर्विस ऑप्शन मिलेंगे.
  • यूजर अपनी जरूरत के मुताबिक जानकारी चुन सकेगा.

AI चैटबॉट भी करेगा मदद

इस नई सुविधा में AI आधारित चैटबॉट भी शामिल होगा, जो 24/7 काम करेगा. इसके जरिए कर्मचारी ये काम कर सकेंगे.

  • PF ट्रांसफर की जानकारी
  • प्रोफाइल अपडेट
  • लंबित क्लेम की स्थिति
  • आधार या बैंक अकाउंट से जुड़ी समस्याएं
  • शिकायत दर्ज करना और उसकी स्थिति देखना.

स्थानीय भाषा में भी सुविधा

EPFO इस सर्विस को कई भाषाओं में शुरू करने की योजना बना रहा है, ताकि लोग अपनी स्थानीय भाषा में भी आसानी से जानकारी ले सकें.

जरूरी सावधानी

EPFO ने लोगों को चेतावनी भी दी है कि

  • केवल आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर की ही उपयोग करें.
  • OTP या पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें.
  • बैंक या PF से जुड़ी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को न दें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button