उत्तराखंडराज्य

भारी बारिश के बाद चारधाम यात्रा फिर हुई शुरू, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा सलाह

देहरादून। भारी बारिश और यात्रा मार्गों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 20 जुलाई 2026 को एहतियातन अस्थायी रूप से रोकी गई चारधाम यात्रा को आवश्यक समीक्षा के बाद मंगलवार से दोबारा सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया है।

सभी विभागों के समन्वय से हो रहा यात्रा संचालन

गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जिलों के प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ तथा अन्य संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से यात्रा का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यात्रियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील

गढ़वाल आयुक्त ने यात्रियों से आग्रह किया कि यदि यात्रा के दौरान भारी वर्षा, भूस्खलन या किसी अन्य कारण से मार्ग अस्थायी रूप से बंद हो जाए, तो वे प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों या होल्डिंग एरिया में ही ठहरें। साथ ही प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही यात्रा को आगे बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी।

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को मौसम की स्थिति और यात्रा मार्गों पर लगातार नजर बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

यात्रा से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें

प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। इससे यात्रा सुरक्षित और सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button