उत्तराखंडराज्य

सितारगंज में कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित, बल कर्मियों और परिवारों को दी स्वास्थ्य जानकारी

सितारगंज। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 57 वाहिनी परिसर में कमान अधिकारी दीपक सिंह जायाडा के नेतृत्व और द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) डॉ. बी.बी. सिंह की उपस्थिति में बल कार्मिकों और सदीक्षा सदस्याओं के लिए विशेष कैंसर स्वास्थ्य जागरूकता चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का संचालन पी.एस.पी. हॉस्पिटल, हल्द्वानी की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पूनम बिस्ट द्वारा किया गया।

महिलाओं और जवानों के परिवारों में बढ़ी जागरूकता

शिविर में बल कर्मियों और जवानों के परिवारों की महिला सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों को कैंसर सहित विभिन्न गंभीर रोगों के लक्षण, प्रारंभिक जांच, रोकथाम के उपाय और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। चिकित्सक द्वारा संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर जोर दिया गया।

स्तन कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर पर विशेष ध्यान

विशेष रूप से महिलाओं को स्तन कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की प्रारंभिक पहचान और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने कहा कि नियमित जांच और स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता से इन रोगों को समय रहते नियंत्रित किया जा सकता है।

नारी सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश

इस अवसर पर डॉ. बी.बी. सिंह ने इस पहल को नारी सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है और ऐसे कार्यक्रमों में निरंतर सहभागिता जवानों और उनके परिजनों के लिए अत्यंत लाभकारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button