उत्तराखंडराज्य

राजनीतिक जनसंपर्क के क्षेत्र में अल्मोड़ा के आशुबोध देवड़ी को बिजनेस आइकन अवॉर्ड-2026

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के कपड़खान गांव निवासी आशुबोध देवड़ी को राजनीतिक जनसंपर्क और संचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए द्वितीय बिजनेस आइकन अवॉर्ड्स-2026 से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से प्रदान किया गया।

विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को किया गया सम्मानित

समारोह में बिजनेस, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन, लोक प्रशासन, मीडिया और कॉरपोरेट संचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पेशेवरों और संस्थानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिरीक्षक (मुख्यालय) दीपक कुमार केडिया, भारतीय राजस्व सेवा के अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार यादव, डॉ. अजय गंभीर, डॉ. अंजू गंभीर और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन के पूर्व अतिरिक्त निदेशक ओम प्रकाश समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

राजनीतिक संचार में योगदान के लिए मिला पुरस्कार

आशुबोध देवड़ी को राजनीतिक संचार एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद देवड़ी ने कहा कि राजनीतिक संचार केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि तथ्यों, रणनीति और प्रभावी जनसंपर्क के जरिए लोगों के बीच विश्वास कायम करने की प्रक्रिया है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी, प्रतिबद्धता और बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। देवड़ी के अनुसार, राजनीतिक संचार के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए विभिन्न देशों की राजनीतिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ भारत के अलग-अलग राज्यों की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अध्ययन भी आवश्यक है।

नेतृत्व और जनसेवा को बढ़ावा देने पर जोर

मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिजनेस आइकन अवॉर्ड्स के जरिए ऐसे व्यक्तियों और संस्थानों के योगदान को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनके कार्यों का समाज पर सकारात्मक और स्थायी प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान न केवल उपलब्धियों को पहचान देते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। फेडरेशन भविष्य में भी उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित करने के साथ-साथ नेतृत्व, नवाचार और जनसेवा को प्रोत्साहित करने वाले मंचों को और मजबूत करने के लिए काम करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button