
ऊखीमठ। श्री ओंकारेश्वर भंडारा समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय भव्य भंडारे में केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत शामिल हुए। उन्होंने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने समिति अध्यक्ष विराट सौरभ भट्ट, उपाध्यक्ष अनुभव रावत समेत सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
धार्मिक आयोजनों से मजबूत होती हैं सामाजिक परंपराएं
पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज की आध्यात्मिक और सामाजिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।
उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था करने पर समिति की सराहना की और आयोजन को सफल बनाने में जुटे सभी सदस्यों का आभार जताया।
सात दिनों तक श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रसाद
सात दिवसीय भंडारे में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के लिए भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई है। आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी सहभागिता कर रहे हैं। समिति की ओर से श्रद्धालुओं को सुविधाजनक तरीके से प्रसाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।



