उत्तराखंडराज्य

गोर्खाली सुधार सभा चंद्रबनी शाखा का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, 18 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति

देहरादून। गोर्खाली सुधार सभा की चंद्रबनी शाखा का वार्षिक अधिवेशन गोर्खा संघ चंद्रबनी में शाखा अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद और सचिव मधुसूदन शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद दिवंगत पुण्य आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राजेश मल्ल को शाखा का कार्यभार सौंपने का प्रस्ताव पारित

अधिवेशन के दौरान शाखा के दिवंगत पदम शाही के आकस्मिक निधन के बाद आगामी चुनाव होने तक शाखा का कार्यभार राजेश मल्ल को सौंपने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इस अवसर पर शाखा पदाधिकारियों ने वर्षभर के दौरान किए गए सामाजिक कार्यों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी भी सदस्यों के सामने रखी। वक्ताओं ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समुदाय के हित में लगातार कार्य करने पर जोर दिया।

18 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति

अधिवेशन में केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा और अन्य पदाधिकारियों ने शाखा के 18 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में आयुष गुरुंग, कौस्तुभ आचार्य, सिद्धि बस्नेत, अस्मिता गुरुंग, विराट थापा, उदय शाही, चिराग मल्ल, दक्षा थापा, वंदना गुरुंग, हर्षित थापा, वरद आचार्य, हर्ष थापा, उर्वशी शाही, कशिश पुन, नमन बस्नेत, शीतल सिंह, मयंक सिंह और संस्कृति गुरुंग शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान कुसुम गुरुंग और पार्वती थापा को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। वक्ताओं ने गोर्खाली सुधार सभा की ओर से संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और समुदाय के जरूरतमंद लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

वरिष्ठ सदस्यों और युवाओं की रही भागीदारी

वार्षिक अधिवेशन में इंजीनियर मेग बहादुर थापा, कैप्टन आरएस थापा, भोला बहादुर थापा, इंद्र बहादुर थापा, मोहन गुरुंग, प्रेम फुल्ला थापा, हरि प्रधान, महेश प्रधान, गंगा प्रसाद राई, पूर्व उपप्रधान अनिल थापा, पूर्व पार्षद हरी भट्ट, राहुल राना, कमल मल्ल, शाखा उपाध्यक्ष अर्जुन छेत्री और मंदिर समिति उपाध्यक्ष कुसुम राना समेत शाखा के वरिष्ठ सदस्य, मातृशक्ति और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button