उत्तराखंडराज्य

काशीपुर में बहुउद्देशीय शिविर/कृषक गोष्ठी का आयोजन, जनता को लाभान्वित किया गया

काशीपुर। सरकार द्वारा संचालित “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” एवं किसान दिवस कृषक गोष्ठी कार्यक्रम के तहत विकास खंड काशीपुर के न्यायपंचायत खड़कपुर देवीपुरा के धनौरी प्रतापपुर इंटर कॉलेज में वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण जनता को उनके गांव में ही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करना था।

उद्घाटन और प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

शिविर का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, मेयर दीपक बाली और मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने किया। उद्घाटन के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जनता की समस्याएँ सुनी और मौके पर उनका समाधान भी किया।

विभागीय सहभागिता और सेवाएँ

शिविर में 25 विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनता को योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। कृषि, विद्युत, सिंचाई, पूर्ति, गन्ना, श्रम, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, उद्योग, पशुपालन, मत्स्य, डेयरी, कौशल विकास, ग्राम्य विकास और राजस्व विभागों ने मौके पर सेवाएँ उपलब्ध कराई।

कृषक गोष्ठी और कृषि प्रशिक्षण

कृषक बंधुओं को केवीके के डॉ. शिव कुमार शर्मा और डॉ. सिद्धार्थ कश्यप ने गन्ना, मक्का और अन्य फसलों की बुवाई, रोग निवारण, उन्नत बीज, आधुनिक कृषि उपकरण और मृदा परीक्षण के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण

बाल विकास विभाग द्वारा 18 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 8 महालक्ष्मी किट वितरित की गई। शिविर में कुल 251 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महिला समूहों द्वारा लगाये गए स्टॉल पर 14,375 रुपये की हस्तनिर्मित सामग्री की बिक्री हुई।

लाभार्थियों को वित्तीय सहायता

शैली स्वयं सहायता समूह और उन्नति स्वयं सहायता समूह को क्रमशः 6 लाख और 3 लाख रुपये का कैश क्रेडिट चेक वितरित किया गया। मुख्यमंत्री सहायता कोष के 4 लाभार्थियों को 1.40 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

प्रमाण पत्र और अन्य सेवाएँ

शिविर में कुल 46 नए/अपग्रेड आधार कार्ड, 30 आयुष्मान कार्ड, 85 स्थायी निवास प्रमाण पत्र, 16 जाति प्रमाण पत्र, 98 आय प्रमाण पत्र, 38 परिवार रजिस्टर नक़ल, 10 बीपीएल कार्ड, 4 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 12 वृद्धावस्था पेंशन, 6 एसईसीसी सर्टिफिकेट, 2 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 2 शादी अनुदान और 8 यूडीआई डी कार्ड जारी किए गए।

शिक्षा और बालिकाओं के लिए सहायता

शिक्षा विभाग के माध्यम से 3 बालिकाओं को साइकिल, 5 बालिकाओं को जूता-बैग और 5 बालिकाओं को गणवेश वितरित किए गए।

ग्रामीण विकास और श्रम विभाग की पहल

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नवीन प्रावधानों की जानकारी दी गई। श्रम विभाग ने 29 कंबल, 29 छाते वितरित किए और 14 ई-श्रम कार्ड फॉर्म भरे गए।

उपस्थित अधिकारी एवं जन सहभागिता

दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, महामंत्री सुशील शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, खंड विकास अधिकारी आतिया परवीन, सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष जोशी समेत अन्य विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी तथा मातृशक्ति उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button