उत्तराखंडराज्य

पंतनगर के राजकीय पॉलिटेक्निक पंतनगर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

राजकीय पॉलिटेक्निक पंतनगर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। शुक्रवार, 20 फरवरी को 100 मीटर दौड़ के साथ प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ प्रधानाचार्य द्वारा किया गया।

एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में दिखा जोश

खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स की कई स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इनमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ के साथ शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, लंबी कूद और ऊंची कूद शामिल रहीं। सभी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना की गई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य विवेक गौतम सहित शांतनु वर्मा, किशोर जोशी, ऋषिदेव राजभर, विनय कुमार, महेश गोस्वामी, नवीन आर्य, कुमारी कविता और समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button