उत्तराखंडराज्य

रुद्रपुर के गांधी पार्क रुद्रपुर में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ थीम पर जागरूकता गोष्ठी

गांधी पार्क रुद्रपुर में आयोजित सरस मेले के अंतर्गत शनिवार को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बालिकाओं और महिलाओं के प्रति व्याप्त कुरीतियों को दूर करना तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

नुक्कड़ नाटक के जरिए सशक्त संदेश

द्रोण कॉलेज और यूनिटी लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण का प्रभावशाली संदेश दिया। इस प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित किया।

पोषण और स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों की सलाह

कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय रुद्रपुर की डायटीशियन डॉ. अंशुल टंडन ने महिलाओं को उचित पोषण और हाइजीन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयरन की कमी को संतुलित और पौष्टिक आहार के माध्यम से कैसे पूरा किया जा सकता है तथा कैल्शियम जैसे आवश्यक पोषक तत्वों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

मिलेट और ग्लूटेन-फ्री आहार के लाभ

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से आईं डॉ. अर्चना कुशवाहा और डॉ. नीतू ने मिलेट और ग्लूटेन-फ्री आहार के फायदे विस्तार से बताए। उन्होंने कहा कि संतुलित और पौष्टिक भोजन से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

पॉटरी कार्यशाला ने बढ़ाया आकर्षण

कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी के पॉटरी स्टूडियो द्वारा मिट्टी के बर्तन और कलाकृतियां बनाने की लाइव कार्यशाला भी आयोजित की गई। इसमें आम लोगों को पारंपरिक कला के माध्यम से मिट्टी के बर्तन और कलात्मक वस्तुएं बनाना सिखाया गया।

अधिकारियों की रही उपस्थिति

इस कार्यशाला में लगभग 150 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदिनी तोमर, बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा नेगी सहित सुपरवाइजर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button