उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां

देहरादून। प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारी के तहत 1 अप्रैल से प्री-SIR चरण में मैपिंग का सघन अभियान चलाया जाएगा। जिन बूथों पर मैपिंग कम हुई है, वहां विशेष फोकस रखते हुए डोर-टू-डोर अभियान तेज किया जाएगा।

प्री-SIR चरण में मैपिंग का लक्ष्य

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन में प्री-SIR चरण के तहत 85 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है। अप्रैल माह में विशेष अभियान चलाकर शेष बूथों पर मैपिंग का कार्य पूरा किया जाएगा।

मतदाता सूची के शुद्धिकरण की पहल

डॉ. जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ (ASD) सूची भी तैयार की जा रही है। इससे मतदाता सूची का शुद्धिकरण और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

“बुक ए कॉल विद बीएलओ” फीचर

मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग ने “बुक ए कॉल विद बीएलओ” फीचर शुरू किया है। इसके माध्यम से मतदाता एक क्लिक पर अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से फोन कॉल बुक कर सकते हैं। इसके लिए मतदाता voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर या ECI-NET मोबाइल ऐप डाउनलोड कर कॉल बुक कर सकते हैं। कॉल बुक होने के दो दिन के भीतर संबंधित बीएलओ मतदाता से संपर्क करेगा।

राजनीतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से सभी बूथों पर शत-प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने का आग्रह किया। प्रदेश के 11,733 पोलिंग बूथों के सापेक्ष अब तक विभिन्न दलों द्वारा कुल 19,116 बीएलए नियुक्त किए गए हैं।

  • भारतीय जनता पार्टी: 9,276 BLA
  • कांग्रेस: 9,506 BLA
  • CPI(M): 217 BLA
  • बहुजन समाज पार्टी: 117 BLA

प्रेस वार्ता में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी

प्रेस वार्ता के दौरान उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मतदान प्रक्रियाओं और तैयारी से संबंधित जानकारी साझा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button