उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी से लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में शिष्टाचार की भेंट

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कंपनी ने उत्तराखंड में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता और राहत-पुनर्वास कार्यों के लिए ₹5 करोड़ (पांच करोड़ रुपये) की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की।

मुख्यमंत्री धामी ने एल एंड टी के इस सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय सहयोग की सराहना करते हुए कंपनी के प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में कॉर्पोरेट सेक्टर का सहयोग राज्य सरकार के लिए बड़ी सहायता साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। निजी क्षेत्र की सहभागिता से इन प्रयासों को और गति मिलेगी तथा प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाई जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक आपदा-संवेदनशील राज्य है, जहाँ भौगोलिक परिस्थितियों के कारण समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने और राहत तंत्र को और अधिक सक्षम बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं।

इस अवसर पर एल एंड टी समूह के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button