खेलमनोरंजन

‘मुझे ये पसंद नहीं है…’, RCB की जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में कोहली ने बोली बड़ी बात

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के बाद भी विराट कोहली पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आए। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में उन्होंने टीम की तारीफ की, लेकिन साथ ही कुछ कमियों की ओर भी इशारा किया।Trending Videos

​​​​​​​‘अच्छी जीत, लेकिन बिखरना नहीं चाहिए’

ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कोहली ने कहा, ‘दोस्तों, हमारे लिए एक और अच्छी जीत रही। मैं ज्यादा लंबा नहीं बोलूंगा। मुझे लगता है कि हमने बहुत प्रोफेशनल तरीके से खेला। हमने शुरुआत से ही मुकाबले को विपक्ष से दूर ले जाने की कोशिश की। सॉल्टी के आउट होने के बाद हमारा इरादा काउंटर-अटैक करने का था और उन्हें मैच में वापसी का मौका नहीं देना था, और हम ऐसा करने में सफल रहे।’

आक्रामक बल्लेबाजी बना टीम की पहचान

कोहली ने इस सीजन में टीम की बल्लेबाजी रणनीति पर भी रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि RCB इस बार रक्षात्मक खेल की बजाय आक्रामक क्रिकेट पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा, ‘एक खिलाड़ी से दूसरे खिलाड़ी तक मोमेंटम का ट्रांसफर बहुत शानदार तरीके से हो रहा है। जब रजत बल्लेबाजी करने आए, तो उन्होंने बेहतरीन शॉट्स खेले। दबाव के छोटे-छोटे पलों में हमने सही शॉट चुने और विपक्ष पर दबाव बनाए रखा।’ यह रणनीति ही आरसीबी को लगातार मैचों में बढ़त दिला रही है।

रजत पाटीदार की अहम भूमिका

टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने इस मैच में अहम भूमिका निभाई। उनकी सकारात्मक बल्लेबाजी ने यह सुनिश्चित किया कि आरसीबी मैच में कभी पीछे न जाए। कोहली ने उनकी पारी की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने सही समय पर सही फैसले लिए, जिससे विपक्षी टीम को वापसी का मौका नहीं मिला।

मिडिल ऑर्डर पर उठाए सवाल

हालांकि जीत आसान रही, लेकिन कोहली ने मिडिल ऑर्डर के छोटे से कोलैप्स पर चिंता जताई। उन्होंने साफ कहा कि टीम को ऐसे क्षणों से बचना होगा। कोहली ने कहा, ‘व्यक्तिगत तौर पर और बल्लेबाजी समूह के तौर पर, मैं चाहता था कि हम दो या तीन विकेट पर ही मैच खत्म करें। मुझे कोलैप्स देखना पसंद नहीं है, लेकिन बहुत बढ़िया खेल दिखाया।’

खिलाड़ियों को मिला मौका

कोहली ने रोमारियो शेफर्ड की भी तारीफ की, जिन्होंने मैच खत्म किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब सिर्फ क्रुणाल पांड्या को मौका मिलना बाकी है। उन्होंने कहा, ‘अच्छा लगा कि शेप्पी को बल्लेबाजी का मौका मिला और उन्होंने मैच खत्म किया। अब सिर्फ केपी बचा है, ताकि सभी को गेम टाइम मिल सके।’ कोहली का संदेश साफ था कि टीम सही दिशा में है, लेकिन अभी भी सुधार की गुंजाइश है। अगर आरसीबी को ट्रॉफी जीतनी है, तो उन्हें छोटी-छोटी गलतियों से बचना होगा और अपनी लय बरकरार रखनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button