उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री का हल्द्वानी पहुंचने हुआ भव्य स्वागत, सर्किट हाउस में सुनी जनता की समस्याएं

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और सर्किट हाउस में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ, शिकायतें एवं सुझाव सुने। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।सर्किट हाउस पहुँचने पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (आई.जी.) कुमाऊँ रिद्धिमा अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग, महिला समूहों, युवाओं, किसानों एवं आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित किया। जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है और जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेकर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक बिना किसी भेदभाव के पहुँचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासनिक तंत्र को और अधिक संवेदनशील एवं जवाबदेह बनना होगा।उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की गति तेज करने, लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को कुछ शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश भी जारी किए।मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार डबल इंजन की सरकार के संकल्प के अनुरूप उत्तराखण्ड को अग्रणी राज्य बनाने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद सरकार की पारदर्शी और संवेदनशील कार्यप्रणाली का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने गोलापार स्थित वेंकट हाल में भाजपा द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी संकल्प अभियान पर आयोजित सोशल मीडिया गोष्ठि में प्रतिभाग कर गोष्ठि का शुभारंभ कर सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि चार वर्ष में पच्चीस हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई। मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी और संगठन पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वदेशी अपनाओ अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सोशल मीडिया टीम को सक्रिय रूप से जनता से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, विधायक भीमताल रामसिंह कैड़ा, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राज्य सरकार में विभिन्न दायित्वधारी, आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, आई.जी. रिद्धिमा अग्रवाल, प्रभारी जिलाधिकारी अनामिका सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button