
रुद्रपुर। जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से पशुपालन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रत्येक छः माह के अन्तराल पर मवेशियों (गाय/भैस/भेड़/बकरियों) में खुरपका मुहपका रोग टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इन वर्षों में अब तक कुल छः चक्रों में बृहद स्तर पर टीकाकरण किये जाने के कारण, मवेशियों में अब इस रोग के प्रकरण लगभग समाप्तप्रायः हो चुके है। टीकाकरण अभियान के कारण मवेशियों के मुख एवं खुरों में छाले पड़ने, तीव्र ज्वर ,गर्भपात, दुग्ध उत्पादन में अत्यधिक कमि तथा कुछ प्रकरणों में मवेशियों की मृत्यु के प्रकरणों में उल्लेखनीय कमि आयी है। प्रदेश एवं देश के सभी क्षेत्रों को Oie द्वारा FMD Free Zone घोषित कर दिये जाने तक हर 06 माह बाद, बारम्बार इस रोग के विरुद्ध बारम्बार टीकाकरण अभियान चलाया जाना है।
इसी क्रम में जनपदस्तर पर जिला अधिकारी श्री भदौरिया ने पशुउपचार/टीकाकरण प्रचार-प्रसार वाहनों को झण्डी दिखाकर पशुपालन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश भर में संचालित खुरपका मुंहपका रोग के नियंत्रण हेतु 45 दिवसीय अभियान (45 Day’s FMD 7th Round Mass Vaccination Campaign) का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवधि में कुल 2,20,000 मवेशियों का टीकाकरण किये जाने का लक्ष्य है। टीकाकरण अभियान की Sero Monitoring हेतु जनपद अन्तर्गत चिन्हांकित राजकीय पशुचिकित्सालयों के चिन्हांकित ग्रामों में यथा निर्धारित अनुपात में पशुओं के टीकाकरण से पहले तथा टीकाकरण के 28-30 दिन बाद पशुरोग अनुसंधान प्रयोगशाला के माध्यम से रक्त के नमूनों का परीक्षण किया जाना है।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, संयुक्त निदेशक, प्रयोगशाला डॉ० सपना शुक्ला, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० ए. जोशी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० हरजीत सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (द्वितीय) डॉ० संजीव, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ० पंकज कुमार पाठक, डॉ० हिमांशु पाठक, जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिंह बिष्ट, तथा पशुपालन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



