उत्तराखंडराज्य

बलिदानी सैनिकों की मिट्टी को लैंसडाैन रवाना किया

रूद्रपुर। शहीद सम्मान यात्रा-2.0 के अन्तर्गत ग्राम गौरीकला किच्छा के शहीद देव बहादुर व कंजाबाग डेरी फार्म खटीमा के शहीद सूबेदार डम्बर चन्द के घर-ऑगन की ताम्र कलश में संग्रहित मिट्टी को वाहन में रखकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कलेक्ट्रेट जनपद मुख्यालय से वाहन को हरी झण्डी दिखाकर जनपद पौड़ी के लैंसडाउन के लिए रवाना किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि 05 अक्टूबर को जनपद पौड़ी के लैंसडाउन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर में शहीद सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा तथा भव्य समारोह में मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शहीद सैनिकों के आश्रितो को ताम्रपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के शहीदों के घर-आँगन से ताम्र कलशों में मिट्टी का संग्रहण कर उसे देहरादून स्थित शौर्य स्थल (सैन्यधाम) ने में प्रतिस्थापित किया जायेगा। उन्होने कहा कि कलश वाहन के साथ शहीदों के परिजन भी जा रहे है जिनका रहने आदि सभी व्यवस्थाए जिला प्रशासन द्वारा किया जायेगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सेनि0 क0 सीपी कोठारी, शहीदों के परिजन, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सैनिक कल्याण महेश चन्द्र भट्ट, सूवे0 मेजर सुन्दर सिंह, अजय कुमार, पुष्कर दत्त, आकाश कुमार, सुदर्शन बोरा, कुन्दन राम आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button