अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में एक्शन में नये पीएम बालेन शाह, पूर्व पीएम ओली गिरफ्तार

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार हो गए हैं। बालेन शाह ने प्रधानमंत्री बनते ही बड़ा एक्शन लिया है। सरकार बनाते ही उन्होंने विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। पहली कैबिनेट मीटिंग में फैसला लेकर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया। दोनों को Gen-Z प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व गृह मंत्री की गिरफ्तारी के बाद नेपाल की सियासत गरमा गई है। देश की सत्ता संभालते ही बालेन शाह की कार्रवाई जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा संकेत मानी जा रही है। क्योंकि बालेन शाह की सरकार ने विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मौत के लिए ओली और लेखक को ही जिम्मेदारी ठहराया है। बालेन शाह ने पद को संभालते ही कैबिनेट मीटिंग बुलाई, जिसमें जांच आयोग की रिपोर्ट जारी की गई थी।

निहत्थे छात्रों पर फायरिंग करने का खुलासा

छात्र आंदोलन की जांच कर रहे आयोग ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान निहत्थे छात्रों पर गोली चलाई गई, जिसके चलते कई छात्रों की मौत हुई। इस रिपोर्ट के आधार पर ही ओली और लेखक को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए। मीटिंग के बाद पहले ओली को पकड़ा गया और फिर पुलिस ने रमेश लेखकर को पकड़कर जेल में डाला। यह करके बालेन शाह ने संकेत दिए है कि वे नेपाल की सियासत बदल देंगे।

पुलिस और सेना की भूमिका पर उठे सवाल

बता दें कि जांच आयोग की रिपोर्ट में पुलिस, सशस्त्र बल और सेना के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं, लेकिन बालेन शाह सरकार ने अभी तक उनके खिलाफ सीधी कार्रवाई नहीं की है। बल्कि छात्र आंदोलन में इन सभी की भूमिका तय करने के लिए अलग जांच समिति गठित करने का फैसला किया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर ही उपरोक्त के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा और दोषी मिलने पर सजा दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button