फ़िल्मी जगतमनोरंजन

‘आदर्श बाल विद्यालय’ का एलान: एक अतरंगी स्कूल की अनोखी कहानी, जानें कब-कहां होगी OTT पर स्ट्रीम

बॉलीवुड अभिनेता केके मेनन नई वेब सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालया’ में नजर आएंगे। यह कॉमेडी-ड्रामा एक बेफिक्र प्रधानाध्यापक और उनकी टीम की कहानी है, जो शहर के सबसे पिछड़े स्कूलों में से एक को फिर से शुरू करने का प्रयास करते हैं।

कब और कहां स्ट्रीम होगी ‘आदर्श बाल विद्यालया’

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपनी नई कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह सीरीज 24 जुलाई से भारत और दुनिया भर में हिंदी भाषा और अंग्रेजी सबटाइटल के साथ

क्या है इसकी कहानी?

यह कहानी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (केके मेनन द्वारा अभिनीत) नाम के एक लापरवाह स्कूल प्रिंसिपल की है। वे कैम्ब्रिज में सरकार द्वारा प्रायोजित एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में जाना चाहते हैं। उनकी इसी इच्छा के कारण वे अपनी टीचर्स की टीम के साथ मिलकर शहर के सबसे पिछड़े और खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों में से एक को सुधारने के काम में जुट जाते हैं।

इस दौरान उन्हें स्कूल के बिगड़े माहौल, कम संसाधनों, लापरवाह माता-पिता और रोजमर्रा की प्रशासनिक दिक्कतों जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

‘आदर्श बाल विद्यालया’ की स्टार कास्ट

‘आदर्श बाल विद्यालया’ सीरीज में केके मेनन, अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी, प्राची शाह और अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। इस सीरीज के कुल 7 एपिसोड आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button