उत्तर प्रदेशराज्य

सफलता छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत: हिमांशु शेखर सिंह

अयोध्या l डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग के बीसीए के छात्रों लिए यह उपलब्धि भरा क्षण है। विभाग के पांच छात्र छात्राओं को देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में चयन हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डा. ब्रिजेन्द्र सिंह ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, यह छात्रों की कड़ी मेहनत, संकल्प और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है, कि विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिष्ठित कंपनी के साथ जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता न केवल उनके उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विभाग का नाम रोशन किया है। डॉ. राना रोहित सिंह ने कहा कि इससे विभाग के छात्र छात्राओ के बीच शैक्षिक प्रतिस्पर्धा का का उन्नयन होगा I डॉ. महेंद्रपाल सिंह, डॉ कपिल देव, आशुतोष पाण्डेय, डॉ. अंशुमान पाठक, डॉ. रविन्द्र भरद्वाज, अनुराग तिवारी, डॉ. रामजी सिंह, डॉ निमिष मिश्र, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ अनीता मिश्र डॉ. विवेक उपाध्याय सूरज सिंह डॉ. श्रीश अस्थाना, श्याम श्रीवास्तव आदि शिक्षको ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button