
देहरादून: उत्तराखण्ड सचिवालय परिसर में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवं पिटकुल के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में पिटकुल निदेशक मंडल की 104वीं बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
उपस्थित अधिकारी:
बैठक में अपर सचिव (ऊर्जा) डॉ. अहमद इकबाल, स्वतंत्र निदेशक एन. रविशंकर (से.नि. IAS), स्वतंत्र निदेशक पराग गुप्ता (से.नि. IAS), पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी, यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल, निदेशक (परिचालन) पिटकुल जी.एस. बुदियाल, कम्पनी सचिव अरूण सभरवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। स्वतंत्र निदेशक अरविन्द बड़थ्वाल ने ऑनलाइन माध्यम से बैठक में भाग लिया।
बैठक में अनुमोदित महत्वपूर्ण प्रस्ताव:
1. वित्तीय एवं ऑडिट संबंधी निर्णय:
-
वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु स्टेच्यूटरी ऑडिटर की नियुक्ति।
-
विद्युत नियामक आयोग के लिए पिटकुल व प्रांतीय भार निस्तारण केंद्र के FY 2024-25 ट्रू–अप, FY 2025-26 वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा (APR) और FY 2026-27 वार्षिक राजस्व आवश्यकताओं (ARR) के प्रस्तावों का अनुमोदन।
2. प्रौद्योगिकी एवं नेटवर्क सुधार:
-
नेक्स्ट जेनरेशन सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (NG–SOC) एवं नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर (NOC) की स्थापना हेतु संशोधित DPR का अनुमोदन।
-
केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा तैयार 2034-35 तक के ट्रांसमिशन तंत्र रिसोर्स एडिक्वेसी प्लान की विस्तृत समीक्षा और इसे प्रमुख सचिव (ऊर्जा) के समक्ष चर्चा उपरांत आडिट कमेटी व निदेशक मंडल के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश।
3. निर्माण एवं क्षमता संवर्धन:
-
खुरपिया फार्म, किच्छा और पंतनगर सबस्टेशन से जुड़े निर्माण एवं ऑग्मेंटेशन प्रस्तावों पर आगे की विस्तृत समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक बुलाने का निर्णय।
-
400 केवी पुहाना–मुजफ्फरनगर लाइन के रूड़की 400 केवी GIS सबस्टेशन पर लीलो लाइन हेतु निविदा आवंटन का अनुमोदन।
-
132 केवी उपसंस्थान माजरा में क्षमता वृद्धि हेतु 80 MVA ट्रांसफार्मर स्थापना के निविदा आवंटन का अनुमोदन।
4. वित्तीय अनुबंध एवं ऋण स्वीकृति:
-
REC से 11 और PFC से 1 ऋण अनुबंध प्रस्तावों की मंजूरी।
मुख्य सचिव का संदेश:
मुख्य सचिव ने पिटकुल के प्रबंध निदेशक और अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी इसी ऊर्जा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।



