उत्तराखंडराज्य

कैबिनेट बैठक में राज्य आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

देहरादून में सचिवालय स्थित सभाकक्ष में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक एक भावपूर्ण माहौल के साथ आरंभ हुई। बैठक का प्रारंभ उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के प्रखर नेता, वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए किया गया।

मंत्रियों ने रखा दो मिनट का मौन

बैठक में उपस्थित सभी मंत्रियों ने दिवंगत नेता की स्मृति का सम्मान करते हुए दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्य निर्माण में दिवाकर भट्ट के योगदान को किया गया याद

कैबिनेट ने दिवाकर भट्ट के राज्य निर्माण आंदोलन में निभाई गई उनकी अहम भूमिका को याद किया। मंत्रियों ने कहा कि उनका संघर्ष और योगदान उत्तराखंड के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है और सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया—संघर्ष और सेवा का प्रतीक था उनका जीवन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, समर्पण और जनसेवा के आदर्श मूल्यों पर आधारित था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य उनके योगदान को सदैव सम्मानपूर्वक स्मरण रखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button