
देहरादून के प्राविधिक शिक्षा विभाग में 9 नए कर्मशाला अधीक्षकों (Workshop Superintendents) की नियुक्ति हुई है। राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित इन अभ्यर्थियों को शुक्रवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने सभी नवचयनित अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया।
इन अभ्यर्थियों को मिली राजकीय पॉलीटेक्निक में तैनाती
चयनित अधीक्षकों को प्रदेश के अलग-अलग राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में पदस्थ किया गया है। नवनियुक्त अधिकारियों की सूची निम्नवत है:
-
शिवानी पोखरियाल
-
नीलू
-
शिखा वर्मा
-
नवजोत
-
रवि जोशी
-
अरुण तोमर
-
नीरज कुमार डंडरियाल
-
अभिषेक सिंह नेगी
-
नीलमणि
छात्रों को मिलेगा बेहतर व्यावहारिक प्रशिक्षण
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि इन नियुक्तियों से पॉलीटेक्निक संस्थानों की इंजीनियरिंग कार्यशालाओं (Workshops) का संचालन अधिक सुचारू रूप से हो सकेगा। इससे छात्रों को प्रयोगात्मक (Practical) प्रशिक्षण मिलने में आसानी होगी, जिससे उनका तकनीकी कौशल, इंजीनियरिंग की व्यावहारिक समझ और समस्याओं को सुलझाने की क्षमता मजबूत होगी। उन्होंने अधिकारियों से छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में ये वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और अभ्यर्थियों के परिजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं:
-
ब्योमकेश दुबे (उप सचिव, तकनीकी शिक्षा)
-
देशराज (निदेशक, तकनीकी शिक्षा)
-
मुकेश पांडे (सचिव, UBTER)
-
देवेंद्र गिरी (संयुक्त निदेशक)
-
अभिषेक सिंह (उप सचिव, IRDT)
-
सचिन कुमार (सहायक सचिव, IRDT)
-
सचिन भारती (सहायक निदेशक, प्राविधिक शिक्षा)



