
राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरस्वाल के देहरादून आगमन पर संगठन और सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल से शिष्टाचार मुलाकात कर जनहित और कर्मचारी हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव तथा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध ने किया। यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदीप सिरस्वाल को परंपरागत रूप से पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में ये प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन (देहरादून नगर निगम शाखा) के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहे:
-
सोनू खैरवाल (अध्यक्ष)
-
धीरज भारती (सचिव)
-
विनोद कुमार (उपाध्यक्ष)
-
अन्य प्रमुख सदस्य: राजकुमार, अरविंद कुमार, शुभम सौदे, छाया देवी एवं कई अन्य कर्मचारी।
कर्मचारी हित और संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा
देहरादून दौरे के दौरान प्रदीप सिरस्वाल ने संगठन के पदाधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही, महापौर सौरभ थपलियाल के साथ हुई बैठक में सफाई कर्मचारियों के कल्याण और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़े अहम विषयों पर सकारात्मक बातचीत की गई।



