खेलमनोरंजन

IPL 2026 से पहले विराट कोहली का नया लुक वायरल, आप भी देखकर रह जाएंगे दंग

आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब चंद दिन रह गए हैं. 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होने जा रही है. पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान पर ही खेला जाएगा. ऐसे में विराट कोहली 18 मार्च को बेंगलुरु पहुंच गए हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

विराट कोहली पहुंचे बेंगलुरु

आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम कर 18 साल का सूखा खत्म किया था. अब टीम की नजरें खिताब बचाने पर टिकी हुई हैं. इसी बीच अब विराट कोहली भी बेंगलुरु पहुंच गए हैं. इस दौरान विराट कोहली ने ब्लू कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट पहना हुआ था. वह चश्मे के साथ टोपी भी लगाए हुए नजर आए. सिक्योरिटी के बीच उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया, जिसका वीडियो सामने आया है. कोहली के स्वैग को खासा पसंद किया जा रहा है.

कुछ दिन पहले विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से आईपीएल 2026 की तैयारियों को लेकर प्रैक्टिस का वीडियो साझा किया था, जिसमें वह चौके और छक्कों की बरसात करते हुए नजर आए थे. उन्होंने कैप्शन में भी आईपीएल 2026 लिखा था. अब विराट बेंगलुरु पहुंचकर अपनी तैयारियों को मुकम्मल करना चाहते हैं.

शानदार फॉर्म में विराट

टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली अब भारत के लिए केवल वनडे खेलते हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई अपनी आखिरी वनडे सीरीज में 2 शतक और 1 अर्धशतक अपने नाम किया था. उन्होंने आखिरी तीन मैच में 93, 23 और 124 रन बनाए थे. आईपीएल 2025 में भी विराट कोहली ने 54.75 की औसत के साथ 657 रन बनाए थे, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल थे. विराट कोहली साल 2008 से आरसीबी का हिस्सा हैं. वह अब तक 18 सीजन इस टीम के लिए खेल चुके हैं. इस बार वह आरसीबी के लिए 19वां सीजन खेलने के लिए उतरेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button