
उत्तराखण्ड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह बुधवार को नैनीताल से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया स्वागत
पंतनगर एयरपोर्ट पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति तथा गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।

अल्प विश्राम के बाद दिल्ली रवाना हुए राज्यपाल
एयरपोर्ट पहुंचने के बाद महामहिम राज्यपाल ने कुछ समय अल्प विश्राम किया। इसके पश्चात वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कई अधिकारी और प्रशासनिक कर्मचारी रहे मौजूद
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट तथा तहसीलदार दिनेश कुटौला सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।



