फ़िल्मी जगतमनोरंजन

‘Lock Upp’ Season 2: लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा चमोला का बड़ा खुलासा, कहा- शादी से पहले मैं…

गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने हाल ही ‘लॉक अप 2’ में खुलासा किया कि उन्हें लड़कियां पसंद हैं और शादी से पहले उनके कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप रहे। आकांक्षा के अपनी सेक्शु्अलिटी पर इस खुलासे से सभी दंग रह गए। लेकिन आकांक्षा को तब झटका लगा था, जब उन्हें पता चला कि को-कंटेस्टेंट श्रेया ने उनके इस सीक्रेट को नेशनल टेलीविजन पर बता दिया, जिससे उनकी लाइफलाइन खत्म हो गई। इससे भी शॉकिंग बात यह थी कि आकांक्षा ने कभी यह सीक्रेट श्रेया के साथ शेयर ही नहीं किया था, बल्कि जब वह बैकस्टेज बात कर रही थीं, तो श्रेया ने सुन लिया था। फिर इसे उन्होंने गेम में आकांक्षा के खिलाफ इस्तेमाल किया।

आकांक्षा चमोला इसी को लेकर श्रेया पर भड़क गईं और उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स के सामने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। आकांक्षा ने सभी कंटेस्टेंट्स को श्रेया से अलर्ट रहने को कहा और बोलीं कि उन्होंने उनसे जहरीला इंसान आज तक नहीं देखा, जो इतना बेहरम और क्रूर है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

श्रेया पर भड़कीं आकांक्षा चमोला, सबके सामने उड़ाई धज्जियां

आकांक्षा चमोला बोलती हैं, ‘मैं सबके सामने कहना चाहती हूं कि मैंने दुनिया में इससे ज्यादा दुष्ट, निर्दयी और असंवेदनशील इंसान कभी नहीं देखा। तुमने जो सूफी के साथ मेरा सीक्रेट शेयर किया है ना, बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे बोल रही हो कि मैंने तुम्हारा साथ नहीं दिया, लेकिन तुमने सूफी को जो बताया, वो मैंने तुमसे शेयर भी नहीं किया। हमारी बैकस्टेज पर बातचीत हुई थी। तुमने उसे सुन लिया और उसका इस्तेमाल किया।’

मैंने दुनिया में इससे ज्यादा दुष्ट, निर्दयी और असंवेदनशील इंसान कभी नहीं देखा। मुझे बोल रही हो कि मैंने तुम्हारा साथ नहीं दिया, लेकिन तुमने सूफी को जो बताया, वो मैंने तुमसे शेयर भी नहीं किया। हमारी बैकस्टेज पर बातचीत हुई थी। तुमने उसे सुन लिया और उसका इस्तेमाल किया।

श्रेया पर भड़कीं आकांक्षा चमोला

‘पीठ में छुरा घोंपने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है’

आकांक्षा ने फिर बाकी कंटेस्टेंट्स से कहा, ‘आप सबको मैं ये बोलना चाहती हूं कि इस महिला पर विश्वास मत करना, क्योंकि जो चीज गेम का हिस्सा भी नहीं है, इसने उस चीज को हिस्सा बना दिया। मेरे पास लाइफलाइंस अभी हैं नहीं। थैंक्स टू माधुरी मैम, मेरे पास बस अब एक ही लाइफलाइन है। मेरे पास अभी दो लाइफलाइन होनी थीं, लेकिन इन्होंने (श्रेया) बर्बाद कर दी। तो ये आपकी पीठ में छुरा घोंपने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।’

‘प्यार आज भी उतना ही है, वो मेरी बीवी है…’, आकांक्षा चमोला से तलाक पर बोले गौरव खन्ना

इस महिला पर विश्वास मत करना, क्योंकि जो चीज गेम का हिस्सा भी नहीं है, इसने उस चीज को हिस्सा बना दिया। मेरे पास लाइफलाइंस अभी हैं नहीं। मेरे पास अभी दो लाइफलाइन होनी थीं, लेकिन इसने बर्बाद कर दी। तो ये आपकी पीठ में छुरा घोंपने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

श्रेया के बारे में बाकी कंटेस्टेंट्स से आकांक्षा चमोला

‘ भगवान और तुम्हारा कर्मा थोड़ा सुख-शांति दे’

आकांक्षा ने आगे कहा, ‘भगवान आपका भला करे। उम्मीद करती हूं कि भगवान और तुम्हारा कर्मा थोड़ा सुख-शांति दे और तुम्हारे अंदर जो लोगों के लिए गंदगी और नफरत है ना वो कभी तो कम हो। इससे ज्यादा मैं तुम्हारे बारे में कुछ नहीं बोल सकती।’

उम्मीद करती हूं कि भगवान और तुम्हारा कर्मा थोड़ा सुख शांति दे और तुम्हारे अंदर जो लोगों के लिए गंदगी और नफरत है ना वो कभी तो कम हो।

श्रेया से बोलीं आकांक्षा चमोला

सेक्सुअलिटी पर आकांक्षा- लड़कियां पसंद, उनके साथ रिलशनशिप रहे

बता दें कि आकांक्षा चमोला ने ‘लॉक अप 2’ के हालिया एपिसोड में अपनी सेक्सुअलिटी पर कहा, ‘शादी से पहले मैं bis***al थी। मेरे रिलेशंस रहे हैं कुछ लड़कियों के साथ। बहुत ज्यादा इंटिमेट रिलेशंस नहीं रहे हैं, लेकिन मैं कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में जरूर रही हूं। बस वही है, मतलब मुझे लड़कियां पसंद हैं। मैं उनकी तरफ आकर्षित होती हूं। मुझे लगता है कि उनके साथ मुझे सेफ फील होता है। वो मेरा सेफ स्पेस हैं।’

तलाक पर किया था खुलासा, कहा- शादीशुदा कपल वाली फीलिंग नहीं

इस खुलासे के बाद आकांक्षा चमोला फूट-फूटकर रोने लगी थीं और अन्य कंटेस्टेंट्स ने उन्हें चुप कराया। वहीं, श्रेया को न तो कोई पछतावा था और ना ही उन्होंने आकांक्षा से माफी मांगी। बल्कि, यह जरूर कहा कि उन्होंने यह सब गेम के लिए किया। वहीं, आकांक्षा ने शो के प्रीमियर पर यह खुलासा करके सभी को चौंका दिया था कि वह और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं। वो पिछले एक साल से साथ नहीं रहते। उनका तलाक का फैसला आपसी सोच-समझ के बाद लिया है और मन में कोई कड़वाहट नहीं है। आकांक्षा ने यह भी कहा था कि उनके और गौरव के बीच शादीशुदा कपल वाली फीलिंग नहीं रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button