उत्तराखंडराज्य

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जारी किया तहसील दिवस का रोस्टर

रूद्रपुर। जन समस्याओं के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद के प्रत्येक तहसील मुख्यालय में प्रथम व तृतीय मंगलवार को प्रातः 10 बजे से तहसील दिवस के आयोजन हेतु रोस्टर जारी किया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 19 मई तृतीय मंगलवार को रूद्रपुर में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा।

इसी तरह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 02 जून प्रथम मंगलवार को किच्छा, 16 जून तृतीय मंगलवार को सितारगंज, 07 जुलाई प्रथम मंगलवार को जसपुर, 21 जुलाई तृतीय मंगलवार को काशीपुर, 04 अगस्त प्रथम मंगलवार को बाजपुर, 18 अगस्त तृतीय मंगलवार को गदरपुर, 01 सितम्बर प्रथम मंगलवार को नानकमत्ता व 15 सितम्बर तृतीय मंगलवार को खटीमा में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिस तहसील दिवस को राजकीय अवकाश घोषित होगा उसके स्थान पर दूसरे दिन कार्य दिवस को तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को परगनाधिकारी की अध्यक्षता में परगना/तहसील कार्यालय में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button