उत्तराखंडराज्य

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सितारगंज। 57 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों और जवानों को एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति संवेदनशील बनाना और इसके संक्रमण, रोकथाम तथा बचाव संबंधी सही एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की गयी।। कमांडेंट चिकित्सा डॉ. हलदर सिंह ने एड्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और जागरूकता को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। द्वितीय कमान अधिकारी चिकित्सा डॉ. बीबी सिंह ने एचआईवी के संक्रमण के वास्तविक कारणों और इसके फैलने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि एड्स सामान्य सामाजिक संपर्क से नहीं फैलता। हाथ मिलाने, गले लगाने, साथ बैठकर खाने या पानी पीने, छींकने, खांसने या फिर मच्छर के काटने से एड्स का संक्रमण नहीं होता। कहा कि असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई या रक्त का उपयोग, तथा गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान के दौरान माँ से शिशु में संक्रमण का पहुँचने से संक्रमण फैलता है। यहां डॉ. आहुति सिंह, दीपक तोमर, अरविन्द कुमार, मुन्नी मौजूद रहे।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज में विश्व एड्स दिवस के परिप्रेक्ष्य में एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से एड्स दिवस मनाया। एनएसएस के मुख्य प्रभारी डॉ. अजय दी गई।
इधर सितारगंज में अबोंडी ग्राम्य विकास शिक्षा समिति के तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस पर रैली निकाली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button