
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर और रुद्रपुर क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कई विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रमों में क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट भी उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों से संबंधित योजनाओं की शुरुआत की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।



