आध्यात्म

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 31 जुलाई 2026 : आज सावन कृष्ण द्वितीया तिथि, जानें पूजा के लिए मुहूर्त का समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 31 July 2026: आज सावन का दूसरा दिन है. आज शुक्रवार व्रत और माता लक्ष्मी की पूजा है. सुबह 06:38 ए एम से चोर पंचक की शुरूआत हो रही है. पंचांग अनुसार, आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, तैतिल करण, सौभाग्य योग, पश्चिम का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है. चोर पंचक में अपनी कीमती वस्तुओं की सुरक्षा करनी चाहिए क्योंकि उनके चोरी होने की आशंका रहती है. यह पंचक 5 दिनों तक चलेगा.

आज सावन के दूसरे दिन कांवड़ यात्रा चल रही है. शुक्रवार व्रत करने वाले लोग प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा करें. प्रदोष काल सूर्यास्त से शुरू होता है. लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए चावल, चीनी और दूध से बनी खीर का भोग लगाएं. श्रीसूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. श्री लक्ष्मी चालीसा पढ़ें और शुक्रवार की व्रत कथा सुनें. आपके धन और वैभव में वृद्धि होगी. कुंडली के शुक्र दोष को सही करने के लिए इत्र, सुहाग या सौंदर्य सामग्री का दान करें. अपनी पॉकेट में सफेद रंग की रूमाल रखें. पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 31 जुलाई 2026

आज की तिथि- द्वितीया – 10:31 पी एम तक, फिर तृतीया
आज का नक्षत्र- धनिष्ठा – 07:26 पी एम तक, शतभिषा
आज का करण- तैतिल – 10:04 ए एम तक, गर – 10:31 पी एम तक, वणिज
आज का योग- सौभाग्य – 11:54 पी एम तक, फिर शोभन
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- मकर- 06:38 ए एम तक, उसके बाद कुंभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:42 ए एम
सूर्यास्त- 07:13 पी एम
चन्द्रोदय- 08:26 पी एम
चन्द्रास्त- 06:59 ए एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:18 ए एम से 05:00 ए एम
अमृत काल: 08:18 ए एम से 10:00 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:54 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:43 पी एम से 03:37 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:07 ए एम, अगस्त 01 से 12:49 ए एम, अगस्त 01

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 05:42 ए एम से 07:23 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:23 ए एम से 09:05 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:05 ए एम से 10:46 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:27 पी एम से 02:09 पी एम
चर-सामान्य: 05:31 पी एम से 07:13 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 09:50 पी एम से 11:09 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:28 ए एम से 01:46 ए एम, अगस्त 01
अमृत-सर्वोत्तम: 01:46 ए एम से 03:05 ए एम, अगस्त 01
चर-सामान्य: 03:05 ए एम से 04:24 ए एम, अगस्त 01

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 03:50 पी एम से 05:31 पी एम
गुलिक काल- 07:23 ए एम से 09:05 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:24 ए एम से 09:18 ए एम, 12:54 पी एम से 01:48 पी एम
राहुकाल- 10:46 ए एम से 12:27 पी एम
चोर पंचक- 06:38 ए एम से 05:42 ए एम, अगस्त 01
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

सभा में – 10:31 पी एम तक, उसके बाद क्रीड़ा में.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button