उत्तराखंडराज्य

रूद्रपुर में “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान” के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

रूद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने जानकारी देते हुए बताया कि “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान” के अंतर्गत 25 जनवरी रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज बागवाला, रूद्रपुर में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर की अध्यक्षता जनपद प्रभारी एवं माननीय मंत्री कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास श्री गणेश जोशी द्वारा की जाएगी।

स्थानीय जनता की समस्याओं का मौके पर होगा निस्तारण

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि बहुउद्देशीय शिविर के दौरान क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे। यह शिविर आम नागरिकों को प्रशासन से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करेगा।

केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को दी जाएगी, जिससे लोग योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकें।

अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सहभागिता करने और उपलब्ध सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button