उत्तर प्रदेशराज्य

पीएम मोदी आज ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का करेंगे लोकार्पण, अटल जयंती पर लखनऊ में भव्य आयोजन; ढाई लाख लोग जुटेंगे

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की गुरुवार (25 दिसंबर) को 101वीं जयंती है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ का दौरा करेंगे. इस दौरान वो राजधानी में बने भव्य ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इस समारोह में गणमान्य अतिथियों के साथ ही करीब 2 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘देश की महान विभूतियों की विरासत के सम्मान और संरक्षण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है. इसी कड़ी में आज दोपहर बाद करीब 2:30 बजे लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा’.

पीएम मोदी ने किया पोस्ट

इसके आगे पीएम ने कहा ‘यहां वाजपेयी जी के साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की भव्य कांस्य प्रतिमाएं भी लगाई गई हैं. इसके साथ ही एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी विकसित किया गया है, जहां राष्ट्र निर्माण में इन दूरदर्शी नेताओं के अमूल्य योगदान के बारे में जानने का अवसर मिलेगा’.

65 एकड़ क्षेत्र में फैला परिसर

राष्ट्र प्रेरणा स्थल को एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्मारक और प्रेरणादायक परिसर के रूप में विकसित किया गया है. यह स्थल स्वतंत्र भारत के महान नेताओं के जीवन, आदर्शों और नेतृत्व को सम्मान देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. यह परिसर लगभग 65 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और इसके निर्माण पर करीब 230 करोड़ रुपए की लागत आई है. इसे एक स्थायी राष्ट्रीय धरोहर के रूप में विकसित किया गया है, जो नेतृत्व मूल्यों, राष्ट्रीय सेवा, सांस्कृतिक चेतना और जन-प्रेरणा को बढ़ावा देगा.

65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं

इस परिसर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न वाजपेयी की 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं हैं. जो देश के राजनीतिक चिंतन, राष्ट्र निर्माण और सार्वजनिक जीवन में उनके महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक हैं. इसके साथ हा यहां कमल के आकार की संरचना में निर्मित एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी है, जो करीब 98,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button