उत्तराखंडराज्य

SUWJ देहरादून जिला इकाई की बैठक संपन्न, 11 जुलाई को होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम पर अंतिम निर्णय

देहरादून। स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (SUWJ) की जिला इकाई, देहरादून की बैठक शनिवार को यूनियन कार्यालय, 75 ओल्ड कनॉट प्लेस में जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में जिला महामंत्री पंकज भार्गव ने एजेंडा प्रस्तुत करते हुए बताया कि पूर्व में आयोजित बैठकों में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया जा चुका है। अब कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाना है। इस संबंध में उन्होंने उपस्थित सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए।

बैठक के दौरान सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह के सफल आयोजन तथा यूनियन की आगामी गतिविधियों को लेकर अपने-अपने सुझाव साझा किए। विस्तृत चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यूनियन की अगली बैठक 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में शपथ ग्रहण समारोह की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के साथ-साथ संगठन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में चेतन सिंह खड़का, पंकज भार्गव, आर.के. गैरोला, नारायण दत्त भट्ट, संतोष आनंद, नीता शर्मा, सतीश कुमार पुडिर, दलजीत कौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button