उत्तर प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री ने लालकुआं नगर पंचायत को अटल निर्मल पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून। उत्तराखंड में स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लालकुआं नगर पंचायत ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पंचायत को ‘अटल निर्मल पुरस्कार 2024-25’ से सम्मानित किया। यह पुरस्कार नगर पंचायत के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह और सभासद भुवन पांडे को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

इस सम्मान के पीछे नगर पंचायत की निरंतर प्रयास, मजबूत सफाई व्यवस्था और जन-जागरूकता अभियान की बड़ी भूमिका रही है। चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी के मुताबिक यह पुरस्कार केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि सफाई के प्रति नगरवासियों की जागरूकता और सहभागिता का प्रमाण है। इससे पूर्व भी 17 जुलाई 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में, लालकुआं नगर पंचायत को प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा भी सम्मानित किया गया था।चेयरमैन लोटनी ने पुरस्कार को समस्त नगरवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि इस तरह की सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम होती है। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य केवल पुरस्कार प्राप्त करना नहीं, बल्कि नागरिकों में स्थायी रूप से स्वच्छता की आदत विकसित करना है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत ने सफाई व्यवस्था में बड़े सुधार किए हैं, साथ ही पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button