उत्तराखंडराज्य

सूचना महानिदेशक ने दिवंगत पत्रकार के निधन पर प्रकट की शोक संवेदना, हर सम्भव मदद का दिया आश्वासन

देहरादून। उत्तराखण्ड सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी दिवंगत पत्रकार राजीव प्रताप के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके दीपनगर स्थित आवास पहुंचे। महानिदेशक श्री तिवारी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और हर तरह का सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव प्रताप के निधन गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए घटना की गहन और निष्पक्ष जांच के भी निर्देश दिए है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। उत्तरकाशी के पुलिस उपाधीक्षक की अध्यक्षता में गठित यह टीम हर पहलू से जांच करेगी और पूरी पारदर्शिता के साथ सच्चाई समाने लाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button