उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में कराया जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण, जनता से की अपील

खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनगणना 2027 के अंतर्गत अपने निजी आवास नगला तराई का मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) स्वयं निर्धारित पोर्टल पर कराया। इस अवसर पर उन्होंने जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

जनगणना 2027 की प्रक्रिया तेज, मकान सूचीकरण चरण जारी

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया देश की योजना निर्माण और विकास नीतियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जनता से की भागीदारी की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी नागरिक अपने भवनों का मैपिंग और सूचीकरण अनिवार्य रूप से कराएं। उन्होंने कहा कि जनगणना में भागीदारी केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में योगदान का महत्वपूर्ण अवसर है।

जनगणना को बताया राष्ट्र सशक्तिकरण का माध्यम

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना 2027 के माध्यम से हम सभी देश को अधिक सशक्त और योजनाबद्ध विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया।

कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी और अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button