उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में इको टूरिज्म को बढ़ावा: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की उच्चाधिकार समिति की बैठक

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में वन विभाग के अंतर्गत इको टूरिज्म से संबंधित उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में इको टूरिज्म की व्यापक संभावनाओं और विकास रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इको टूरिज्म की संभावनाएं और नए स्पॉट

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड का अधिकांश भूभाग वनाच्छादित होने के कारण यहां इको टूरिज्म के लिए अत्यधिक अवसर मौजूद हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हुए नए इको टूरिज्म स्पॉट चिन्हित किए जाएं, जहां सुरक्षित और सतत पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।

ट्रैकिंग और माउंटेनियरिंग के लिए नीति निर्माण

मुख्य सचिव ने ट्रैकिंग और माउंटेनियरिंग के लिए एकीकृत पॉलिसी तैयार करने के निर्देश दिए।
मुख्य बिंदु:

  • 15 जनवरी तक पॉलिसी का अंतिम रूप शासन को प्रस्तुत किया जाएगा।

  • नीति निर्माण से पहले निजी स्टेकहोल्डर्स से संवाद किया जाएगा।

  • नई चोटियों पर ट्रैकिंग हेतु पर्यावरण ऑडिट सहित सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएँ।

  • शीघ्र एसओपी जारी किया जाए।

चिन्हित स्थलों और जीर्णोद्धार कार्य

  • चौरासी कुटिया के जीर्णोद्धार कार्य को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर

  • जबरखेत मॉडल को अन्य चिन्हित स्थलों पर लागू करने के निर्देश

  • कार्यदायी संस्था को स्पष्ट टाइमलाइन और लक्ष्य निर्धारित करने हेतु निर्देश

क्षेत्रीय वन अधिकारियों के लिए कार्ययोजना

मुख्य सचिव ने संभागीय वन अधिकारियों (डीएफओ) को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ठोस कार्ययोजना तैयार करें।

  • 10 चिन्हित इको टूरिज्म साइट्स का प्लान एक माह के भीतर शासन को भेजा जाए

  • वन क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों के संचालन के लिए प्रभावी मैकेनिज्म विकसित किया जाए।

ईटीडीबी और संसाधन सशक्तिकरण

मुख्य सचिव ने कहा कि इन गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड (ईटीडीबी) को दी जा सकती है। इसके लिए निर्देश दिए गए:

  • बोर्ड को सशक्त करना और मैनपावर बढ़ाना

  • बजट में प्रावधान सुनिश्चित करना

  • अपर सचिव वन को ईटीडीबी के लिए नया हेड खोलने का निर्देश

  • शीघ्र एमओयू करने की तैयारी

प्रशिक्षण और प्रमाणन

मुख्य सचिव ने बैठक में कहा कि प्रदेशभर में पर्यटन से जुड़े फॉर्मल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किए जाएं।

  • प्रशिक्षण के बाद सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

  • सर्टिफिकेशन को एक ही प्लेटफॉर्म पर एंकर किया जाएगा।

  • पर्यटन विभाग प्रशिक्षण प्रमाणीकरण की जिम्मेदारी संभालेगा।

  • उच्च शिक्षा विभाग से सुझाव लेने पर भी जोर

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी

बैठक में सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी, पीसीसीएफ रंजन कुमार मिश्रा, सीसीएफ इको टूरिज्म पी.के. पात्रो, अपर सचिव हिमांशु खुराना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button