खेलमनोरंजन

टेस्ट में फ्लॉप होने पर कपिल देव ने भारतीय बल्लेबाजों की लगाई क्लास, बोले- टी20 खेलने के चक्कर में…

नई दिल्ली: साउथ अफ्रका इस वक्त भारत के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच सबसे पहले दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली गई। यह सीरीज भारतीय टीम और उनके फैंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर पर पिछले साल 3-0 से क्लीन स्वीप होने के बाद भारत अब भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक बार फिर अपने घर पर 2-0 से क्लीन स्वीप हो गया।

कोलकाता टेस्ट में 30 तो गुवाहाटी टेस्ट में 408 रन से भारत को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया की काफी आलोचना हो रही है। अब भारत के पू्र्व कप्तान कपिल देव ने भी बड़ा बयान दिया है।

कपिल देव ने टीम इंडिया को लेकर क्या कहा?

कपिल देव ने स्पोर्टस्टार से कहा, ‘हम टी-20 और वनडे में ज्यादा व्यस्त हैं, जिसका मतलब है कि बल्लेबाजों को गेंदबाजों के अनुकूल पिचों का सामना कम ही करना पड़ता है। स्पिन और सीम के लिए मददगार पिचों पर आपको धैर्य और अलग तरह के कौशल की जरूरत होती है। एक बार जब आप ऐसी पिचों पर खेलने के लिए तैयार हो जाते हैं तो आपकी मानसिकता इस बात पर निर्भर करती है कि आप उनसे कैसे निपटते हैं। आपके पास राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे बल्लेबाज नहीं हैं, जो विकेट पर टिके रहना जानते हों। टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी का मतलब है क्रीज़ पर डटे रहना।’

उन्होंने आगे कहा, ‘आपको तेज गेंदबाजों को खेलने के बजाय स्पिन से निपटने के लिए बेहतर कौशल की आवश्यकता है, लेकिन यह पिच की स्थिति पर निर्भर करता है। अगर टर्न या उछाल बहुत ज्यादा है तो यह बहुत मुश्किल हो जाता है। याद रखें, फुटवर्क एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आपका स्वभाव ऋषभ पंत की तरह जाकर हिट करने का है तो यह अलग है। आप पंत से बचाव करने के लिए नहीं कह सकते। वह एक मैच विनर है। वह जाकर गेंद को मारेगा। वह 20 रन बनाने के लिए 100 गेंदें नहीं खेलेगा। जब वह छक्का मारता है तो हम सब गदगद हो जाते हैं। क्या आप उसे छक्का न मारने के लिए कहते हैं? वह एक ऐसा बल्लेबाज है जो विपक्ष को ध्वस्त कर सकता है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button