यूपी में बड़ा हादसा: हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा, मलबे में दबकर 6 मजदूरों की मौत; रेस्क्यू जारी

यूपी में आधी रात आए तूफान ने हमीरपुर में कहर बरपाया है। बेतवा नदी पर बन रहा पुल ढह गया है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं। कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। कुछ लोग पिलर पर भी फंसे हुए हैं। इन्हें निकालने की कोशिश हो रही है। मौके पर आला अधिकारी पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। थाना ललपुरा के मोराकान्दर परसनी में पुल का निर्माण हो रहा है।
इन लोगों की मौत
लोकेंद्र पुत्र राधेश्याम निषाद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा उम्र 22 वर्ष
कुलदीप निषद पुत्र प्रेमचंद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा उम्र 19 वर्ष
सावंत यादव निवासी भूरागढ़ बांदा उम्र 28 वर्ष
सभाजीत निवासी भूरागढ़ जनपद बांदा उम्र 30 वर्ष
पुष्पेंद्र सिंह चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी स्वासा खुर्द थाना ललपुरा हमीरपुर उम्र 34 वर्ष
राजेश पाल पुत्र सभाजीत निवासी अचपुरा थाना ललपुरा हमीरपुर उम्र 42 वर्ष
पिलर पर फंसे लोग
अवधेश निषाद भूरागढ़ बांदा
कल्लू यादव भूरागढ़ बांदा
राजेश निषाद नरैनी बांदा
सहारनपुर में शाकंभरी सिद्धपीठ में अचानक बाढ़ से कई बहे
उधर सहारनपुर में शाकंभरी सिद्धपीठ में अचानक आई बाढ़ ने कहर बरपाया है। कई दुकानें और श्रद्धालु बह गए हैं। एक महिला की मौत हुई है। देर रात सिद्धपीठ क्षेत्र में आई तेज बाढ़ से अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि पहाड़ों पर भारी बारिश के बाद अचानक पानी तेजी से नीचे उतरा। किसी को संभलने का मौका मिलने से पहले ही कई दुकानों और लोगों को चपेट में ले लिया। चीख-पुकार के बीच श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा हुआ है। रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।



