उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की आजीवन सदस्यता

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की राज्य मैनेजिंग कमेटी ने महासचिव जे.एन. नौटियाल और चेयरमैन श्री ओंकार बहुगुणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

मानवता की सेवा में रेडक्रास की भूमिका सराहनीय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेडक्रास सोसाइटी द्वारा मानवता की सेवा, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में रेडक्रास की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और अनुकरणीय रही है।

आपदा-संवेदनशील उत्तराखंड में समन्वय पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड एक आपदा-संवेदनशील राज्य है, ऐसे में रेडक्रास जैसी संस्थाओं के साथ समन्वय बनाकर मानवीय सेवा कार्यों को और अधिक मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने रेडक्रास की गतिविधियों को प्रदेशभर में और अधिक व्यापक, सशक्त और प्रभावी बनाने पर बल देते हुए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

जनसहयोग से सामाजिक सेवा को मिलेगी मजबूती
मुख्यमंत्री धामी ने समाज के अधिक से अधिक लोगों से सेवा और मानव कल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही आपदा प्रबंधन और सामाजिक सेवा कार्यों को नई मजबूती मिल सकती है।

कार्यक्रम में प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष श्री सतीश पिंगल तथा रेडक्रास के ब्रांड एंबेसडर मनीष कसनियाल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button