उत्तराखंडराज्य

शक्तिफार्म में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

शक्तिफार्म के एक गांव में एक शादीशुदा महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर चार साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने दवा देकर उसका जबरन गर्भपात कराया और बाद में उससे विवाह करने से इनकार कर दिया।

प्रेम प्रसंग और गर्भपात का दावा
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका लंबे समय से गांव गुरुग्राम निवासी नरेंद्र विश्वास के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई, लेकिन आरोपी ने दवा देकर उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। जब महिला ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया।

पुलिस कार्रवाई और जांच
बीएस धौनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 89 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button