उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग: पीसीएस-2026 की विज्ञप्ति जारी, 67 पदों के लिए 29 सितंबर तक करें आवेदन

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 (PCS) की आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसके तहत राज्य के विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी विभागों में कुल 67 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 29 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रमुख पदों का विवरण

विज्ञप्ति के अनुसार प्रशासन, गृह, वित्त, शिक्षा, परिवहन और महिला कल्याण समेत कई प्रमुख विभागों में पदों की घोषणा की गई है:

  • प्रशासन एवं गृह विभाग: डिप्टी कलेक्टर (कार्मिक एवं सतर्कता) – 10 पद, पुलिस उपाधीक्षक (DSP) – 14 पद, जिला कमांडेंट (होमगार्ड) – 02 पद।

  • वित्त एवं कर विभाग: वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी – 04 पद, सहायक आयुक्त (राज्य कर) – 01 पद, राज्य कर अधिकारी – 05 पद, सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा अधिकारी – 08 पद।

  • विकास एवं नगर निकाय: खंड विकास अधिकारी (BDO) – 05 पद, सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी (श्रेणी-1) – 01 पद।

  • अन्य विभाग: सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) – 05 पद, सहायक निदेशक/उपसचिव (संस्कृत शिक्षा) – 04 पद, केस वर्कर (महिला कल्याण) – 03 पद, सहायक निदेशक (कारखाना/बॉयलर) – 02 पद।

  • विशेष पद (01-01 पद): सहायक श्रम आयुक्त, उप शिक्षा अधिकारी/स्टाफ ऑफिसर, और पौधशाला विकास अधिकारी (श्रेणी-2)।

वेतनमान और आवेदन प्रक्रिया

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के अनुसार, सभी घोषित पदों के लिए पदवार अलग-अलग वेतनमान निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व अपना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रियाबद्ध तरीके से पूरा कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button