फ़िल्मी जगतमनोरंजन

बॉबी देओल बने रॉकस्टार, डेटिंग ऐप से यूं पाया लड़कियों का प्यार, फिर पुलिस ने नचाया ‘बंदर’ नाच

नई दिल्ली। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ के बाद एक बार फिर से बॉबी देओल ने कमर कस ली है और इस बार वह अनुराग कश्यप की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘बंदर’ (Bandar) से धमाका करने के लिए स्क्रीन पर लौट रहे हैं। बीते दिनों फिल्म से बॉबी देओल का डिस्को-डांसर वाला लुक आउट किया गया था और अब हाल ही में ‘बंदर’ का धमाकेदार टीजर भी सामने आ गया है।

एक्स-गर्लफ्रेंड की चाल में फंसा टीवी का सुपरस्टार

1 मिनट 29 सेकंड के इस टीजर में मेकर्स ने इस बात को सुनिश्चित किया है कि ‘बंदर’ का सस्पेंस बिल्कुल भी न खुले और ऑडियंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो जाए। टीजर की शुरुआत बॉबी देओल (Bobby Deol) की हाई-वोल्टेज एनर्जी के साथ होती है, जो एक समय का बड़ा टीवी स्टार ‘समर’ था, लेकिन धीरे-धीरे उसकी लोकप्रियता कम हो जाती है। अपने डूबते करियर को बचाने के लिए समर छोटे-मोटे इवेंट्स में परफॉर्म करता नजर आता है।

अपनी जिंदगी में खुश और डेटिंग ऐप्स पर नई-नई लड़कियों के साथ एक्सप्लोर कर रहे इस टीवी सुपरस्टार की जिंदगी एक रात में ही बदल जाती है। उसके घर अचानक पुलिस आती है और उसे सीधा थाने ले जाती है, क्योंकि उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड ने उस पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। कई बार समझाने के बाद भी पुलिस नहीं मानती और उसे जेल में बंद कर देती है, जहां वह खुद को बचाने के लिए संघर्ष करता है। अब ‘समर’ पुलिस के इस शिकंजे से कैसे बाहर आएगा, यही फिल्म की कहानी है।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित है ‘बंदर’ की कहानी?

रिपोर्ट्स की मानें तो अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह क्राइम-थ्रिलर फिल्म रियल लाइफ घटनाओं और ‘मी टू’ मूवमेंट से प्रेरित है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे एक झूठा आरोप किसी व्यक्ति के पूरे करियर और उसके सम्मान को तबाह कर सकता है। ‘बंदर’ के इस टीजर में अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्मों का चिर-परिचित ‘रॉ’ अंदाज कायम रखा है।

आपको बता दें कि ‘बंदर’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जहां इसका सीधा मुकrबला वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से होगा। इस मूवी में बॉबी देओल के अलावा सबा आजाद और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button